टोड़ारायसिंह-जयपुर मार्ग पर शुरू हुई नई रोडवेज बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी राहत

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) के केकड़ी आगार ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर और टोड़ारायसिंह मार्ग पर नई रोडवेज बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। मुख्य प्रबंधक के आदेशानुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नई समय-सारिणी के अनुसार केकड़ी से जयपुर के लिए बस प्रतिदिन शाम 6 बजे रवाना होगी, जबकि जयपुर से केकड़ी के लिए बस सुबह 4:30 बजे चलेगी। वहीं केकड़ी-टोड़ारायसिंह-जयपुर मार्ग पर भी नियमित बस सेवा संचालित होगी। बस शाम 5 बजे केकड़ी से टोड़ारायसिंह पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद सुबह 5 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद दिनभर तय समय के अनुसार जयपुर व टोड़ारायसिंह के बीच बस का संचालन होगा। नई सेवाओं से केकड़ी, टोड़ारायसिंह और जयपुर के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।           

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने