बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू


गेज 313.57 आरएल मीटर

देवली (सच्चा सागर)। क्षेत्र के बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में मानसून की सक्रियता के चलते शुक्रवार सुबह 6 बजे तक 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिससे बांध का जलस्तर बढक़र 313.57 आरएल मीटर हुआ है। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल की ओर से जारी मानसून सीजन के पहले आंकड़े के अनुसार बांध में वर्तमान में 25.320 टीएमसी पानी उपलब्ध है, जो इसकी कुल भराव क्षमता का 65.93 प्रतिशत है। इस सीजन में अब तक कुल 235 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे बांध में जलभराव की स्थिति में सुधार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि बांध की कुल जल भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है। इस जलस्तर के बाद अधिशेष पानी को डैम के गेट से निकाला जाता है।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने