जन्मदिन पर मानवता को समर्पित अनूठा संकल्प : डॉ. शिवजी राम यादव ने किया देहदान का निर्णय


पीपलू (सच्चा सागर)।
ग्राम कठमाणा, तहसील पीपलू, जिला टोंक निवासी समाजसेवी डॉ. शिवजी राम यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा और समाज हित में एक प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए अपनी मृत्यु के उपरांत देहदान  करने का संकल्प लिया है। डॉ. शिवजी राम यादव ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय पूर्णत: अपनी स्वेच्छा से तथा बिना किसी दबाव के लिया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व उन्होंने अपने परिवार की सहमति भी प्राप्त की। उनकी पत्नी श्रीमती गीता देवी यादव, पुत्र कुलदीप यादव एवं डॉ. संदीप यादव, पुत्री पूजा यादव तथा दामाद एडवोकेट नीरज पाल सिंह ने भी इस पुनीत कार्य के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। डॉ. यादव ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन, शोध एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए उपयोग में आए। उनका मानना है कि देहदान महादान है और इससे चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलने के साथ-साथ समाज में मानव सेवा की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे अंगदान और देहदान जैसे जनहितकारी कार्यों के प्रति जागरूक हों तथा समाज हित में ऐसे निर्णय लेने पर विचार करें। डॉ. शिवजी राम यादव का यह जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रहकर मानवता और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश बन गया है।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने