प्रेरणा ग्रुप टोंक एवं CDC डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय योग एवं ज़ुम्बा शिविर का आयोजन



प्रेरणा ग्रुप टोंक एवं CDC डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय योग एवं ज़ुम्बा शिविर का आयोजन 




टोंक। प्रेरणा ग्रुप टोंक एवं CDC डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आज अग्रवाल धर्मशाला, टोंक में दो दिवसीय योग एवं ज़ुम्बा शिविर का शुभारंभ किया गया।


संयोजिका रेखा जाजू ने बताया कि प्रेरणा ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के लिए किया जाता है। इस शिविर में शहर की लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में योग एवं ज़ुम्बा प्रशिक्षक चिनु पारीक ने नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम को शामिल करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।


प्रेरणा ग्रुप की सुधा लोढ़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो जाती हैं। प्रत्येक महिला को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वयं के लिए निकालना चाहिए और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।


अंशु सोन‍ी ने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार नियमित व्यायाम और सात्विक भोजन है। उन्होंने वर्तमान जीवनशैली से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों एवं उनके समाधान के बारे में जानकारी दी।


हेमा शर्मा ने व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक एवं शारीरिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में योग, ध्यान और व्यायाम को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।


शिविर में साक्षी, सृष्टि, नव्या, प्रियांशी, मनीषा, अन्नू, पूनम, प्रियंका सहित कई महिलाओं ने भाग लिया और योग एवं ज़ुम्बा गतिविधियों का लाभ उठाया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने