भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

निवाई (सच्चा सागर)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा का जन्मदिन शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा बड़े उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने जन्मदिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा ने सामाजिक एवं धार्मिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए गौशाला पहुंचकर गौमाता को हरा चारा खिलाया तथा गौ सेवा की। इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न आराध्य देवों के मंदिरों में जाकर दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर छाबड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा और देव दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसे अवसर व्यक्ति को समाज सेवा तथा आध्यात्मिक चिंतन के लिए प्रेरित करते हैं। जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री जयनारायण कुमावत, कैलाशचंद विजय, रामचरण पारीक, रघुनंदन शर्मा, हजारीलाल चौधरी, शहर मंत्री लक्ष्मण खटाना, जितेंद्र विजय, पार्षद रामविलास बलाई, शंकरलाल सैनी, सुरेश राजवंशी, नरेश गुर्जर, राकेश खारोल, संजय शर्मा, संदीप शर्मा सहित भाजपा मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नितिन जैन छाबड़ा का मुंह मीठा करवाकर उनके सफल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने