निवाई में चातुर्मास हेतु आचार्य सुन्दर सागर महाराज संघ से किया निवेदन


निवाई 
(सच्चा सागर)। सकल दिगम्बर जैन समाज, निवाई द्वारा आगामी चातुर्मास 2026 के लिए जनता कॉलोनी में विराजमान आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज संघ के समक्ष श्रीफल भेंट कर निवाई में चातुर्मास करने का विनम्र निवेदन किया गया। इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ आचार्य संघ का स्वागत किया।जनता कॉलोनी जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज संघ के समक्ष भक्ति भाव से चातुर्मास हेतु निवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भजन गायक विमल जौंला ने "चरणों में झुका है माथा गुरु दे दो एक चोमासा", "निवाई नगर वालों की गुरुवर एक यही अभिलाषा है", "विनती सुन ल्यो जी मुनिराज चोमासो कर ल्यो" तथा "मैं तो आया गुरुवर जी, म्हाने चोमासो दे दो" जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। चातुर्मास घोषणा से पूर्व आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं महाआरती का सौभाग्य सुशील कुमार जैन एवं विष्णु बोहरा को प्राप्त हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि निवाई जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जनता कॉलोनी जैन मंदिर में विराजमान मूलनायक भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए तथा अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में भगवान पद्मप्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सुशील जैन, विष्णु बोहरा, गोपाल कठमाणा, पदमचंद जैन, मोहित चंवरिया, रोनक बोहरा, शंभु कठमाणा, हितेश छाबड़ा, विमल सोगानी, ओमप्रकाश जैन, नेमीचंद जैन, अनिता छाबड़ा, मंजू सेदरिया, उर्मिला सोगानी, बबीता जैन, शकुंतला छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने