आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय होगी पहली प्राथमिकता
- सलीम खान
उनियारा (सच्चा सागर)। नये उनियारा पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार कानखेडिय़ा ने शनिवार को अपना पदभार संभाला। अशोक कुमार कानखेडिय़ा उनियारा पुलिस उपाधीक्षक पद पर कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। नवनियुक्त उनियारा पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार कानखेडिय़ा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पहली प्राथमिकता रहेगी। अवैध बजरी खनन और नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने का भरोसा दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर जोर, आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय होगी हमारी पहचान व कानून से ऊपर कोई नहीं है गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है गत दिनों जारी अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस (कार्मिक) राजस्थान जयपुर द्वारा जारी उप पुलिस अधीक्षक की तबादला सूची में उनियारा पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदस्थापित आकांक्षा चौधरी का तबादला पुलिस वृताधिकारी पद खाजूवाला जिला बीकानेर होने पर उनके स्थान पर अशोक कुमार कानखेडिय़ा पुलिस वृताधिकारी मनोहर थाना जिला झालावाड़ से उनियारा पुलिस वृताधिकारी पद पर लगाया गया।
