बनेठा (सच्चा सागर)। जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनेठा थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन तथा उनियारा वृताधिकारी रवि कुमार शर्मा के सुपरविजन में संपन्न हुई। थानाधिकारी भागीरथ सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में निगरानी के दौरान अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर संबंधित प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वाहन मालिक एवं चालक की तलाश की जा रही है। अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध बजरी कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बनेठा पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध बजरी परिवहन में लिप्त लोगों में हडक़ंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।