निवाई (सच्चा सागर)। बरोनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रॉली को जब्त किया है। बरोनी थानाधिकारी नारायणलाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व डीवाईएसपी रामअवतार के सुपरविजन में गठित टीम ने अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए गांव गुढढा आनन्दपुरा से अवैध बजरी से भरी एक ट्रॉली को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पुलिस की गश्त की सूचना लग गई। जिससे वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रॉली को छोड$कर ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉली को जब्त करके पुलिस थाने में सरक्षार्थ खडा करवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक व मालिक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही, बजरी से भरी ट्रॉली जब्त
0