मालपुरा (सच्चा सागर)। अखिल भारतवर्षीय खाण्डल विप्र महासभा के टोंक जिला इकाई के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को मदनमोहन खाण्डल सेवा सदन में किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान मदनमोहन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद मंगलहारा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजपाल सुंदरियां तथा समाजसेवी अनुपम माटोलिया की उपस्थिति में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष छीतरमल परवाल, युवा जिलाध्यक्ष राजेश बढ़ाडरा राजपुरा, महिला जिलाध्यक्ष दिलखुश शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी में दिनेश बढाडरा को कार्यकारी अध्यक्ष, संजय दगोलिया एवं प्रेमप्रकाश चोटिया को महामंत्री तथा शिवराज निढानिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 6 सदस्यीय संरक्षक मंडल, 5 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 5 संगठन मंत्री, 5 प्रचार मंत्री तथा 12 कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाई गई। प्रचार मंत्री मणिशंकर रूंथला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में जिलेभर से खाण्डल विप्र बंधुओ ने भाग लिया।