- आमीन खान चाकसू (सच्चा सागर)। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात नवजात भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक अविकसित नवजात भ्रूण मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शिवदासपुरा थाना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।