निवाई, नगर पालिका परिसर में शहरी सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक रामसहाय वर्मा, नि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, वरिष्ठ पार्षद परसराम कुमावत ने किया। इस दौरान आमजन को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। सेवा शिविर में आकर आमजन केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना का लाभ ले सकते हैं। सेवा शिविर में विभाग के सारे अधिकारी शिविर में मौजूद रहते हैं। जिससे आमजन की समस्या का जल्द निवारण किया जाता है। आमजन की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा शिविर के माध्यम से अपनी जमीन के रियायती दरों पर पट्टे वितरण किए जा रहे हैं। निवाई नगर पालिका पूर्व में भी अजमेर संभाग में अधिक पट्टे वितरण कर प्रथम स्थान पर रही है। नि वर्तमान चेयरमैन दिलीप इसरानी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में आमजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में पट्टे संबंधित कार्य, भूमि संबंधित कार्य, जन्म, मृत्यु,विवाह प्रमाण पत्र जारी करना, पार्क, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव संबंधित कार्य, सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधित सहित विभिन्न कार्य सरलता से किए जाते हैं। आमजन को जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहिए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिविर के माध्यम से 101पट्टा वितरण लाभ, 10 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ, 13 जन्म ,विवाह ,मृत्यु प्रमाण पत्र, 5 मुख्यमंत्री शहरी योजना गारंटी, 10 प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न 139 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। शिविर का आयोजन 15 जुलाई तक निरंतर रहेगा। शिविर में अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ देकर अजमेर संभाग में प्रथम स्थान हासिल करने का उद्देश्य बनाया गया है। इस दौरान शहर महामंत्री जय नारायण कुमावत, रामविलास बलाई, बाबूलाल सैनी, शंकर हाथीवाल शंकर सैनी सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
