मालपुरा (सच्चा सागर)। आगामी 26 जून को आयोजित होने वाले 23वें जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला डिग्गी में सम्मेलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राजेश बगडिय़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अतिथियों के स्वागत-सम्मान पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन समिति के संयोजक रामलाल बगडिय़ा एवं प्रवक्ता रामधन जावल्या ने बताया कि समाज के भामाशाहों, दानदाताओं एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जाएगा तथा अधिकाधिक लोगों से समारोह में सहभागी बनने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि समाज के भामाशाह एवं समाजसेवी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढक़र सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील द्वारा निशुल्क सिलाई मशीनें, सिद्धार्थ चौधरी वजीरपुरा द्वारा सम्पूर्ण आटा, सरपंच भोलूराम चौधरी हाडीकला द्वारा सम्पूर्ण शक्कर, पप्पूलाल खादवाल भैरूपुरा द्वारा बेसन, रामकिशन-रामकरण बुगालिया द्वारा पत्तल, दोना, चाय डिस्पोजल एवं पानी के गिलास, कैलाश घोसल्या सिवार (जयपुर) द्वारा दाल, जगदीश बागोड़ चौसला द्वारा दूध, सत्यनारायण घस्वा जहाजपुर द्वारा पंखे, घासीलाल प्रधान ढ़ाका भासू द्वारा प्रेस, कमलेश कुण्डरवाल रूपवास द्वारा कुलर, जगदीश धोल्या कृष्ण बर्तन भंडार निवाई द्वारा मिक्सी तथा कैलाश चौधरी यादगापुर द्वारा प्रत्येक जोड़े को दो कुर्सियां निशुल्क भेंट करने की घोषणा की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष छितर ताखर, जाट धर्मशाला मंत्री रामकरण बुगालिया, रामकिशन मुंडवाडिय़ा, सत्यनारायण सरूडिया, बद्रीलाल दगोलिया, सुखलाल ताखर, पूर्व सरपंच रामेश्वर चौधरी चौसला, कैप्टन धन्नालाल गणेती, केदार नवरंगपुरा, रामनारायण सरूडिया, पांचूलाल चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, शंकर चौधरी, सवाईराम रोलानिया, नंदलाल चादडिय़ा, हीरालाल बुगालिया तथा प्रवक्ता रामधन जावल्या सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।