जिला कारागृह में 21 दिवसीय योग कार्यक्रम के द्वितीय सप्ताह का समापन

 जिला कारागृह में 21 दिवसीय योग कार्य


क्रम के द्वितीय सप्ताह का समापन

टोंक। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा संचालित 21 दिवसीय विशेष योग कार्यक्रम के द्वितीय सप्ताह का समापन समारोह जिला कारागृह टोंक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने उपस्थित बंदियों को योग, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योग और ध्यान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर तनाव को कम करने तथा आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक होते हैं। उन्होंने बंदियों को योग एवं ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा 21 दिवसीय विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम सप्ताह में किशोर न्याय बोर्ड परिसर में योग एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जबकि द्वितीय सप्ताह में जिला कारागृह टोंक में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, परामर्श, जीवन कौशल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक पुनर्वास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यायाधीश जलुथरिया ने बताया कि कार्यक्रम के तृतीय एवं अंतिम सप्ताह में विभिन्न विशेष योग्यजन विद्यालयों तथा निवाई स्थित वृद्धाश्रम में योग सत्र एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर योग प्रशिक्षक एवं सहायक विधिक सेवा प्रतिरक्षा अधिवक्ता बुधराम चौधरी ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। योग सत्र में आनापान ध्यान, श्वास जागरूकता, मानसिक एकाग्रता एवं तनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न योग एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग एवं ध्यान के महत्व को समझा तथा नियमित रूप से योग अभ्यास करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने