देवधाम जोधपुरिया में 14 जून को होगी श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक


निवाई (सच्चा सागर)।
 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवधाम जोधपुरिया में आगामी 14 जून  रविवार को श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक मंदिर परिसर में प्रातः ग्यारह बजे से शुरू होगी। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री रतनदीप गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान मंदिर की मासिक आय और व्यय पूरा लेखा-जोखा और विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही देवधाम जोधपुरिया मंदिर के विकास कार्यों को गति देने, परिसर के सौंदर्यकरण और अन्य आवश्यक व महत्वपूर्ण विषयों पर सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।महामंत्री ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मंदिर की दान पेटी भी खोली जाएगी और प्राप्त चढ़ावे की गणना की जाएगी। श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट ने समस्त ट्रस्ट पदाधिकारियों, प्रन्यास मंडल के सदस्यों और संबंधित पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रविवार को नियत समय पर बैठक में उपस्थित रहें, ताकि मंदिर के विकास और व्यवस्थाओं से जुड़े अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने