पलाई (सच्चा सागर)। पांच दिवसीय भगवान देवनारायण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन रविवार को विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में वेदी पर भगवान देवनारायण की मूर्ति स्थापित की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं यजमानों द्वारा हवन-यज्ञ में विधिपूर्वक आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सोजी चेची सहित मुकेश गुर्जर, रामजस गुर्जर, राजेंद्र कोटवाल, राजेश गुर्जर, दकमल गुर्जर, प्रहलाद चेची, रामजीलाल गुर्जर, प्रधान गुर्जर, जगदीश धाभाई, देवीलाल एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।