तेज आंधी से खम्भे-ट्रांसफार्मर गिरे, 10 गांवों की बिजली 18 घंटे बाधित


रानोली (सच्चा सागर)।
रानोली क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन शनिवार देर रात चली तेज आंधी के कारण बनवाड़ा में तालाब की पाल पर लगें खम्भे एवं ट्रांसफार्मर पीपलू रानोली सडक़ पर गिर गये। तेज हवा के साथ खम्भे टूटने से सडक़ के आधे हिस्से पर अवरोध उत्पन्न हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। विशेष रूप  सडक़ पर गिरे खम्भों के कारण वाहनों की आवाजाही थम गई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए। ग्रामीणों के आपसी सहयोग से खम्भों को सडक़ से हटाने का प्रयास किया। सामूहिक प्रयास करने के बाद खम्भों को किनारे किया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। आंधी के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आंधी से टूटें खम्भों तारों के बाद करीब 10 गांवों की बिजली सप्लाई करीब 18 घंटे बंद रहीं बिजली बंद रहने से लोगों को काफी मुश्किल हुई। वही रानोली कस्बे में भी तेज आंधी चलने से कहीं जगह टीन शेड उड़ गए। कहीं जगह दीवारे गिर गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। वही बिजली के तार भी कही जगहों से टुट गए, पर टेक्निशियन हनुमान लक्षकार ने तुरंत प्रभाव से टीम के साथ कार्य करते हुए बिजली सुचारू रूप से चालू कर दिया।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने