लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। झाड़ली से सवारियां रोड पर चल रहे सडक़ निर्माण कार्य में विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के चलते धीमी गति से काम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रविवार को एक और हादसा सामने आया, जहां सडक़ पर फैली कंक्रीट और अचानक सामने आई गाय के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दंपति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाड़ली निवासी बालमुकुंद शर्मा अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ केकड़ी से सवारियां होते हुए झाड़ली गांव लौट रहे थे। इस दौरान सडक़ पर कई दिनों से फैली कंक्रीट और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा। अचानक गाय के सामने आ जाने से स्थिति और बिगड़ गई और कार गड्ढे में गिर गई। सूचना पर लांबाहरिसिंह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, राहगीरों की मदद से घायल दंपति को बाहर निकालकर निजी वाहन से केकड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला को गंभीर चोट आने के कारण भर्ती किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है और मार्ग पर कंक्रीट फैली रहने से दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। झाड़ली के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सडक़ निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।