टोंक (सच्चा सागर)। जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर स्थित दाखिया गांव के पास शनिवार को एक अजीबोगरीब और चिंताजनक स्थिति देखने को मिली, जब सरसों के तेल से भरे एक टैंकर के हादसे के बाद लोगों में तेल लूटने की होड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर कोटा से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सरसों का तेल सडक़ पर बहने लगा। हादसे के बाद स्थिति संभल पाती, उससे पहले ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। जिसे जो बर्तन मिला—बाल्टी, डिब्बा या बोतल—उसी के साथ लोग हाईवे की ओर दौड़ पड़े और बहते तेल को भरने लगे। इस दौरान लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए तेज रफ्तार वाहनों के बीच भी तेल समेटते नजर आए। कुछ ही देर में हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू करवाया। हालांकि तब तक सैकड़ों लीटर तेल सडक़ पर बह चुका था और काफी मात्रा में लोग उसे ले जा चुके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर मार्ग को साफ कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सडक़ हादसों के दौरान लोगों की असंवेदनशीलता और सुरक्षा के प्रति लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।