टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। शनिवार देर रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने तबाही मचा दी। इससे घरों पर लगे टीन शेड उड़ गए और दीवारें गिर गई। हालांकि जन हानि नहीं हुई, लेकिन लोग रात भर दहशत में जागते रहें। शनिवार को देर आए अंधड़ और बारिश से मोर, पंवालिया, पथराज कलां, भांवता, लक्ष्मीपुरा धाकडान, फालोलाव, कूकड सहित अन्य गांवों में तबाही मचा दी। घरों के टीन शेड उड़ गए और दीवारें गिर गई। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गई। पथराज कलां गांव में मुरली वैष्णव के घर के टीन शेड उड़ गए, वहीं टीन शेड उड़ कर ट्रेक्टर पर आ गिरने से ट्रेक्टर का नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में आंधी और तूफान के चलते रात में करीब 4-5 घंटे बिजली गुल रही। वहीं किसानों के बाड़ों में रखा चारा उड़ कर साफ हो गया तथा मवेशियों को खुला छोड़ा गया।