विकास रथ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, ग्रामीणों में उत्साह


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
राज्य सरकार की ओर से किसान समृध्दि एवं सार्वजनिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रविवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिण्डलिया रामपुरा, पंद्राहेडा, मोर और कूकड में जन जागरूकता रथ (विकास रथ) का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चल चित्र और ओडीओ वीडियो से योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोक कला मण्डल की ओर से कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर योजनाओं का मंचन किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, पटवारी तथा कृषि विभाग के अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। गांवों में विकास रथ का योजनाओं के प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।                  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने