टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के पंवालिया गांव के म नौस्ती माता मंदिर प्रांगण में मधुमक्खियों के छत्ते लगे होने से परेशान श्रद्धालुओं ने प्रशासन से समाधान की मांग की है। श्रद्धालु सुरेश बगडोलिया ने बताया कि पंवालिया स्थित जन-जन के आस्था का केंद्र माँ नौस्ती मंदिर के निज मंदिर तथा परिसर में इन दिनों बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते लगने से प्रतिदिन दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और पुजारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मधुमक्खी के भय से श्रद्धालु अगरबत्ती आदि नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरती के समय तथा दिनभर दर्शन के लिए आने वाले लोगों को मधुमक्खियां डंक मार रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देवी उपासक जाप और पाठ करने को लेकर आशंकित हैं। यदि समय रहते मधुमक्खियों को हटाने की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों और मंदिर के पुजारियों ने ग्राम पंचायत व प्रशासकीय अधिकारियों से अपील की है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पुजारियों में व्याप्त भय दूर हो सके और किसी भी संभावित खतरे से बचाव हो सके।
माँ नौस्ती मंदिर परिसर में मधुमक्खियों के छत्तों से बढ़ी परेशानी, समाधान की मांग
0