हमीरपुर के वार्ड 4-5 में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के गांव हमीरपुर के वार्ड 4 और 5 में बीती रात लगभग 11 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई है। जिससे वार्डवासियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने सूचना संबंधित लाइनमैन से लेकर एईन और जेईएन एवं आपातकालीन टीम को दे दी गई, इसके बावजूद 24 घंटे में भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। वहीं राजस्थान संपर्क पोर्टल नंबर 181 तथा बिजली विभाग टोल-फ्री  नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसके बावजूद शनिवार शाम तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने टोडा झिराना रोड पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पहले भी अवगत कराया था कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।                 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने