एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी


टोंक (सच्चा सागर)।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले के ग्रामीण इलाकों में एलईडी मोबाइल वैन (ग्राम रथ) के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने बताया कि शनिवार को ग्राम रथों ने टोंक विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनियामाल, ताखोली, सांखना एवं भरनी सहित मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र की दतोब, कुहाड़ा बुजुर्ग, संवारिया एवं उनियाराखुर्द तथा उनियारा क्षेत्र की बालीथल, देवरी, खोहल्या, कैरोद एवं कुंडेर गांवों में पहुंचकर आमजन को 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दी। इसी क्रम में निवाई क्षेत्र के संग्रामपुरा, सेदरिया, दहलोद, दतवास एवं तुर्किया गांवों में भी ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा कला जत्था के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत रथों में सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव दर्ज कर सकते हैं। साथ ही ग्राम रथ अभियान में क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से भी आमजन को योजनाओं, अधिकारों एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।             


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने