राजपूत सभा की बैठक का हुआ आयोजन


मालपुरा (सच्चा सागर)।
राजपूत छात्रावास मालपुरा में रविवार को राजपूत सभा की बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें अध्यक्ष धन सिंह राजावत ने सदस्यता पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूप में जानकारी दी गई एवं सभी सदस्यों को फॉर्म भरकर जमा करवाने हेतु गोपाल सिंह तंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई, सभी सदस्य फार्म प्राप्त कर वांछित दस्तावेज जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई। जिसमें महामंत्री भंवर सिंह देशमा, प्रभु सिंह  श्योपुर, भंवर सिंह  श्योपुर, गोपाल सिंह  तंवर, सुरेन्द्र सिंह अरनिया, रघुवीर सिंह गनवर, गोपाल सिंह कुरथल, लोकेन्द्र सिंह रायपुरिया उपस्थित रहें।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने