टोंक (सच्चा सागर)। जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिलीप वाधवानी ने सवाई मानसिंह अस्पताल में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इससे पूर्व वे सआदत अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2009 से लगातार एसएमएस अस्पताल जयपुर में कार्यरत रहते हुए उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिसिन विभाग द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने उनकी कार्यशैली, कार्यकुशलता एवं अनुशासन की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए और भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर डॉ. वाधवानी ने माता जल देवी बावड़ी में भोग लगाकर सवामणी का आयोजन भी किया, जिसमें टोंक एवं जयपुर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए महात्मा गांधी अस्पताल ने तुरंत उनकी सेवाएं लेना प्रारंभ कर दिया है। डॉ. वाधवानी ने यहां मेडिसिन विभाग में सह-आचार्य के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार, वे प्रत्येक रविवार को टोंक में सुमित गार्डन में भी अपनी सेवाएं नियमित रूप से देते रहेंगे। डॉ. दिलीप वाधवानी के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।