निवाई (सच्चा सागर)। श्रीयादे मां प्रजापति समाज सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यकारणी के चुनाव को लेकर रविवार को नवीन प्रजापति भवन बाईपास में तहसील अध्यक्ष शिवदयाल प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। समिति महामंत्री राजाराम प्रजापति ने बताया कि रविवार को प्रात: 10 बजे से समिति की द्विवार्षिक कार्यकारणी के चुनाव की प्रकिया शुरू होगी। जिसमें सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने तहसील के समाज बन्धुओं से चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।