श्रीराम महायज्ञ और श्रीराम व जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए घर-घर बांटे पीले चावल


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे में बाबा रामकिशोर दास महाराज महात्यागी के परम शिष्य ब्रह्मलीन महंत सीतारामदास महात्यागी की प्रेरणा एवं भूडा बालाजी मंदिर समिति तथा भक्तों और कस्बावासियों के सहयोग से हनुमान दास महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय चतु: सम्प्रदाय के संरक्षण में यज्ञकर्ता बालयोगी तुलसीदास महाराज के सानिध्य में रविवार 3 मई से शुभारम्भ होने वाले श्रीराम महायज्ञ और भगवान राम तथा माता जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार सुबह 8.30 बजे कल्याण जी चौक स्थित श्रीराम मंदिर से विशाल और भव्य कलशयात्रा के आयोजन को लेकर अध्यक्ष अखिल भारतीय चतु: सम्प्रदाय हनुमान दास महाराज की अगुवाई में शनिवार को कस्बे में घर-घर और बाजारों में पीले चावल बांटे गए। कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात कस्बे के विभिन्न मार्गों और मोहल्लों से होते हुए यज्ञशाला हाडी रानी कुण्ड के पास बीसलपुर कालोनी पहुंचेगी। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की जाएगी। आयोजक समिति तथा यज्ञकर्ता बालयोगी तुलसीदास महाराज ने सभी सनातनी और धर्मप्रेमियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने