सरावगी समाज जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक आज


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
जिला सरावगी समाज की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को दोपहर बाद 12.30 बजे आयोजित की जाएगी। सरावगी समाज जिला अध्यक्ष संत कुमार जैन ने बताया कि जिला सरावगी समाज टोंक की प्रथम कार्यसमिति की प्रथम बैठक का आयोजन टोड़ारायसिंह जैन भवन में 3 मई को दोपहर 12:30 बजे से रखा गया है। जिसमें अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों और सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन और पद भार ग्रहण किया जायेगा। जिसमें टोंक जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।           


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने