डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का निवाई दौरा, कांटोली पहुंचकर मां भद्रकाली के किए दर्शन


मंदिर परिसर में बन रहे 136 देवी-देवताओं के कार्य की सराहना  

- पवन शर्मा  

निवाई (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र के गांव काटोली स्थित मां भद्रकाली मंदिर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे। जहां उन्होंने मां भद्रकाली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात मंदिर परिसर में बन रहे 136 देवी-देवताओं के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। डॉ. मीणा ने मंदिर की विशेषता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का मंदिर शायद ही कहीं और देखने को मिले। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों को अनूठा बताते हुए इसे आस्था का प्रमुख केंद्र बताया। इस अवसर पर मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी के जनसेवा कार्यों की सराहना की। डॉ. मीणा ने कहा की जनता के लिए संैकड़ों आंदोलन किए और कई बार जेल भी गए हैं। उनका जीवन पूरी तरह जनसेवा को समर्पित रहा है। अघोरी महाराज ने उन्हें समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वे लोगों के लिए संकट के समय सहारा बनते हैं। मंदिर परिसर में कृषि मंत्री के आगमन पर भक्तों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर से जुड़े भक्तों ने उन्हें शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोविंद नारायण मीणा, रतन मीणा, मदन मीणा, गंगासहाय मीणा, बिहारी मीणा, हनुमान मीणा, मनीष फौजी, महेंद्र मीणा, अनिल काटोली और अशोक सहित कई ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। मौके पर क्षेत्र के लोगों ने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की और इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात कही।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने