15 जोड़ों का हुआ आदर्श बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन

टोंक (सच्चा सागर)। जिला बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति टोंक एवं बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में 26वां आदर्श बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार को पूर्व टैनरीज, पक्का बंधा, मेहगांव टोंक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय बैरवा महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदयाल बडोदिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राज्यसभा आर.के. वर्मा, जयपुर ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, के.डी. बैरवा प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में हरिप्रसाद बैरवा पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी टोंक, प्रहलाद नारायण बैरवा समाजसेवी, प्रहलाद बैरवा अध्यक्ष अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला टोंक, पीडी आजाद पूर्व बैंक मैनेजर, दिनेश कुमार बैरवा परियोजना निदेशक आत्मा कृषि विभाग, धर्मराज बगड़वा अतिरिक्त राष्ट्रीय महामंत्री, अलका बैरवा पूर्व प्रधान निवाई एवं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, मणिन्द्र सिंह लोदी, चिरंजीलाल बैरवा, शिवराज बैरवा एवं डॉ. आरसी बैरवा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। महामंत्री जगदीश लाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन में 15 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। पाणिग्रहण संस्कार की रस्म पंडित सुखलाल आर्य एवं रामरतन आर्य द्वारा संपन्न करवाई गई। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि रामदयाल बडोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलनों से समाज में फिजूल खर्ची पर रोक लगती है तथा बचाई गई राशि बच्चों की शिक्षा पर खर्च की जा सकती है। कार्यक्रम अध्यक्ष आरके वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, समरसता और सामाजिक सहयोग की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर समाज के 100 भामाशाहों ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढक़र सहयोग किया। समिति की ओर से दहेज स्वरूप नवदंपत्तियों को एक बेड, कंबल, गद्दा, तकिए, बक्सा, चांदी की अंगूठियां, चांदी का मंगलसूत्र, स्टील के बर्तन एवं टेबल फैन भेंट किए गए। समारोह में संरक्षक भंवरलाल बैरवा, अध्यक्ष रतनलाल महाराज, महामंत्री जगदीश लाल बैरवा, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मोडीयाला, कार्यालय मंत्री रामकिशोर बैरवा सहित बड़ी संख्या में समाज के भामाशाह, गणमान्य नागरिक एवं हजारों समाजबंधु उपस्थित रहे।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने