टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। मोतीगिरी महाराज की प्ररेणा से यज्ञकर्ता संत अमर दास महाराज के सानिध्य में उपखण्ड के गांव अलियारी में वीर तेजाजी महाराज धाम काचरिया रोड़ में वीर तेजाजी महाराज रुद्र महायज्ञ समिति अलियारी, लक्ष्मीपुरा तथा रामनगर के तत्वावधान में आगामी 21 मई से शुरू होने वाले नव दिवसीय एकादशी कुण्डात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष रामदयाल बडबडवाल ने बताया कि नव दिवसीय एकादश कुण्डात्मक रुद्र महायज्ञ सभी के सहयोग से सम्पन्न होगा, इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रुद्र महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत शर्मा हमीरपुर वाले होंगे। बैठक में अतिथि साधुओं, संतों तथा महात्माओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समिति का गठन किया, वहीं पेयजल, बिजली, टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग अलग समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में अलियारी, लक्ष्मीपुरा तथा रामनगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अलियारी में 21 मई से रुद्र महायज्ञ : तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की बैठक
0