देवली (सच्चा सागर)। शहर के मुख्य मार्ग स्थित नगर पालिका मंडल कार्यालय के सामने रोड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं, जिससे लोग लगातार चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पालिका से बाहर निकलने के बाद पेट्रोल पंप और मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव रहता है, जहां दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक तेज रफ्तार में निकलते हैं। रविवार को भी सेवानिवृत्त कर्मचारी नवल पारीक यहां मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए, जबकि एक सप्ताह पूर्व एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वर्तमान में यहां केवल नगर पालिका की दिशा में एक ब्रेकर लगा है, जबकि अन्य तीन दिशाओं में पुराने ब्रेकर हटने के चलते गति अनियंत्रित बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका मंडल से जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल तीनों दिशाओं में नए रोड ब्रेकर लगवाने की मांग की है, ताकि इन नियमित हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।