नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड की ग्राम पंचायत रिण्डलिया रामपुरा के गांव बनकाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत करते हुए उनके तिलक लगा मुंह मीठा कराया गया। प्रधानाचार्य अलका पारीक की अगुवाई में नव प्रवेशित छात्रों का तिलक लगा व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानचार्य पारीक ने समस्त छात्रों को देश व समाज हित में अनुशासित रहकर अध्ययन कार्य मे सत्रारम्भ से ही जुट जाने का आह्वान किया तथा उज्जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बच्चों को शाला से जोडऩे का सघन अभियान चला जा रहा है। अभियान के अंतर्गत घर घर अभिभावक सम्पर्क कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर स्टाफ सदस्य रामकुंवार बैरवा, सत्यनारायण बाडोलिया, सुरेंद्र जांगिड, आशीष वर्मा, आसाराम गुर्जर, रंगलाल माली, गोपाल जाट, गुलरोज नकवी तथा अभिभावक किशनलाल मेघवंशी, बज्जेलाल गुर्जर, पिंकी पूर्विया, शंकर पूर्विया, मनोहर पूर्विया, रघुनाथ गुर्जर, भोजराज गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने