गरीब किसान के बेटे का भूगोल व्याख्याता पद पर चयन


 बिना कोचिंग हासिल की सफलता 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम ग्राम सीतारामपुरा (जंगलात) के गरीब किसान के बेटे का आरपीएससी द्वारा आयोजित व्याख्याता भूगोल में चयन हुआ है। उपखण्ड के गांव सीतारामपुरा (जंगलात) निवासी  जीतराम मीणा पुत्र हेमराज माता भूरी देवी ने पहले प्रयास बिना कोचिंग भूगोल स्कूल व्याख्याता पद पर अंतिम चयन, ऑल राजस्थान रैंक 174 है। क्षेत्र में एक साधारण कृषक परिवार से ग्राम व परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन्होंने यह साबित कर दिया की प्रतिभा (मेहनत) किसी की मोहताज नहीं होती है और कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। साधारण कृषक परिवार के इस होनहार युवा ने साबित कर दिखाया। गांव का नाम रोशन करने पर बीजेपी देहात मंडल अध्यक्ष राजेश मीना, मामा बाबूलाल मीणा रिण्डलिया ने मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दीं।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने