टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड की उप तहसील बरवास क्षेत्र में उच्च न्यायालय के आदेश पर कस्बा बरवास के 160 हेक्टेयर चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण हटाने के आदेश की पालना में गुरुवार को नायब तहसीलदार बरवास के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार पूजा अटल और गिरदावर अम्बालाल मीणा ने बताया कि उप तहसील बरवास क्षेत्र के कस्बा बरवास तन में करीब 160 हेक्टेयर चरागाह भूमि पर अतिक्रमण होने पर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार जेसीबी मशीन से चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम में गिरदावर अम्बालाल मीणा, हल्का पटवारी हनुमान खटीक, ग्राम विकास अधिकारी मंगलराम तथा बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा, जब तक बरवास क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाए।