बाबा साहब को किया याद, अंबेडकर जयंती पर हुए कई कार्यक्रम


- विनोद धर्मानी

देवली (सच्चा सागर)। कुचलवाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता रामसिंह शक्तावत और बीजेपी इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत ने की। इस दौरान नरेंद्र भाटी, कमल मीणा, बहादुर रेगर और हेमराज सोयल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिवा जीनगर, दीपक जीनगर, विकास गुजर और बुद्धिप्रकाश ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।    

नगरपालिका देवली में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

देवली नगरपालिका सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार और तहसीलदार मेघा गुप्ता ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ने नगर पालिका के सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।  

शैक्षिक महासंघ ने मनाई जयंती

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश माहेश्वरी और दिनेश सिंह नरुका ने बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में योगदान और समानता के संदेश पर जोर दिया। जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव और खंड सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी सहित कई शिक्षकों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। खंड अध्यक्ष नवीन कुमार गौतम और मंत्री अनिल गौतम के सफल संचालन में सभी सदस्यों ने शिक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली का किया भव्य स्वागत

भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कांग्रेस पार्टी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद पेट्रोल पंप के पास अंबेडकर रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतन हाड़ा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुकेश गर्ग, राजीव जैन, सत्यनारायण सरसडी, टीकम सेन और अब्दुल सम्मी, रामनिवास मीणा, पंकज नैथया और सोहनलाल ठागरिया सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने