अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


निवाई (सच्चा सागर)।
सदर थाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। सदर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश मीना द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जोधपुरिया लालगेट से चतुर्भुजपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान हैड कांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा किया जा रहा है। टीम में सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह, हैड कांस्टेबल नन्दकिशोर व कांस्टेबल गिर्राज एवं पायलेट शामिल रहे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने