तेज तूफान में टैंपो पलटा, चालक की मौत


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखंड के पथराज कलां में मंगलवार देर रात आए तेज तूफान के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। पथराज के पास नीमेडा गांव में पानी के खाली कैंपर लेकर टोड़ारायसिंह की ओर जा रहा, इसी एक टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज हवा और असंतुलन के कारण हुए इस हादसे में टैंपो चालक दिनेश पुत्र लादू लाल सोनी (40), निवासी टोड़ारायसिंह, वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और मोर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईएमटी चेतन गुर्जर और पायलट सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे तथा घायल को मालपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोर थाना पुलिस मालपुरा अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने खराब मौसम के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।                          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने