झाड़ली में बिजली संकट खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल : 33/11 केवी सब स्टेशन के लिए भूमि आवंटन मंजूर


कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के प्रयास लाए रंग

लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के अथक प्रयासों से झाड़ली में बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए बजट 2026 में सब स्टेशन की घोषणा की थी। जहां गुरुवार को बिजली का सब स्टेशन के लिए भूमि आवंटन को 33 /11लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने विद्युत वितरण निगम लिमिटेड झाड़ली ग्राम पंचायत खसरा नंबर 211 रकबा 64-06 में से रकबा 1 बीघा भूमि की स्वीकृति जारी की। जहां जल्द ही बिजली का सब स्टेशन बनकर तैयार होगा। झाड़ली के प्रशासक सत्यनारायण मेघवंशी ने बताया कि गांव में कहीं वर्षों से ओवर कैपेसिटी के चलते बार-बार टाइपिंग में बिजली बंद की समस्या होती थी जिसे लोग परेशान रहते थे। विद्युत विभाग के इंजीनियर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही राजस्व विभाग से भूमिका सीमा ज्ञान कराकर आगे के रूपरेखा तैयार की जाएगी। लोड कम होगा साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बिना रुकावट मिलेगी बिजली झाड़ली में 33/11 केवी नया सब स्टेशन बन जाने से बिजली और लोड कम होगा नया सब स्टेशन में एमबी क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगेगा। इसके जरिए आसपास के एक दर्जन गांव को बिजली ट्रैकिंग में लोग वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी किसानों को भी सुविधा मिलेगी अभी लांबाहरिसिंह 132 केवी स्टेशन से बिजली सप्लाई होती है गर्मी के सीजन में बिजली की खपत बढ़ जाने काफी परेशानी होती है। सब स्टेशन बनने के बाद गांव में इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। सब स्टेशन भूमि आवंटन होने पर ग्रामीणों ने केबीनेट कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने