60 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान सदस्य पद के लिए बुधवार को एसीजेएम न्यायालय परिसर टोड़ारायसिंह में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में आब्जर्वर एसडीएम टोड़ारायसिंह अमित चौधरी, अतिरिक्त मतदान अधिकारी लाभचंद अजमेरा, सहायक मतदान अधिकारी अनिल शर्मा तथा रामप्रसाद प्रजापत रहें। सहायक मतदान अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन टोड़ारायसिंह के 68 सदस्यों में से 60 सदस्यों ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान सदस्य पद के लिए 25 सदस्य में से 23 सदस्यों का वरियता के अनुसार मतदान करना होता है। वहीं 2 नामांकित किए जाते हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो कर सायं काल 5 बजे तक रहीं। मतदान पूर्णतया शांति पूर्ण तरीके सम्पन्न हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया।
