निवाई (सच्चा सागर)। बिजली बचाओ योजना के तहत उपखण्ड मुख्यालय स्थित एईएन कार्यालय ए-2, रीको निवाई में 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एलईडी बल्ब वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर 200 रुपये में 5 एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 2 एलईडी 12 वॉट की तथा 3 एलईडी 9 वॉट की शामिल होंगी। एक बिजली बिल पर अधिकतम 10 एलईडी बल्ब 400 रुपये में दिए जाएंगे। सभी एलईडी बल्ब 2 वर्ष की गारंटी के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना बिजली बिल साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इस योजना का उद्देश्य ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देना तथा उपभोक्ताओं को कम बिजली खपत वाले एलईडी बल्ब उपलब्ध कराना है।
बिजली बचाओ योजना के तहत 23 से 29 अप्रैल तक एलईडी बल्ब वितरण
0