बाड़े में लगी आग से चारा व घरेलू सामान जलकर राख


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के पंचायत कंवरावास के गांव चंदपुरा में दोपहर बाद करीब एक बजे अज्ञात कारणों से बाड़े आग लगने से चारा, ईंधन और अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गए। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। वाहन चालक राजेंद्र सिंह और फायरमैन अंकित चौधरी ने बताया कि दोपहर बाद करीब दो बजे सूचना मिली कि पंचायत कंवरावास पंचायत के चंदपुरा गांव में चंदा राम बैरवा पुत्र छोटू लाल बैरवा के बाड़े में अज्ञात कारण लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। आग जिसमें एक ट्राली ज्वार की कड़बी, एक ट्रोली जलाऊ लकड़ी तथा अन्य घरेलू सामान जल रहें थे। दमकल वाहन चालक राजेंद्र सिंह व फायरमैन अंकित चौधरी मौके पहुंचकर करीब दो घंटे में पर काबू पाया। गनीमत रही कि आस-पास अन्य बाड़ों में चारा व अन्य सामान नहीं था, अन्यथा तेज हवा के बहाव के आग विकराल रूप धारण कर लेती।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने