औचक निरीक्षण में सख्त दिखे एसडीएम : प्रतिनियुक्तियां निरस्त, व्यवस्थाएं दुरुस्त के निर्देश


मालपुरा (सच्चा सागर)।
उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोरडी का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई और मिड डे मील की जानकारी ली तथा रसोईघर की व्यवस्थाएं भी देखीं। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रधान रामदेव जाट व ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के कुछ कार्मिक अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्ति पर लगाए गए हैं। इस पर एसडीएम ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए सभी प्रतिनियुक्तियां निरस्त कर संबंधित कार्मिकों को तुरंत विद्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान पर हो रहे अतिक्रमण और शौचालयों की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए संस्था प्रधान को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजेंद्र सैन, महेंद्र टाक, विष्णु शर्मा, राम कहार, उप सरपंच प्रभात कहार, ऋषभ जैन, शैलेंद्र बैरवा, शंकर सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने