अवकाश कटौती के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन : शिक्षक संघ सियाराम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


मालपुरा (सच्चा सागर)।
शिक्षक संगठन सियाराम ने राज्यसरकार द्वारा शिक्षकों के अवकाश में की गई कटौती को लेकर उपखंड अधिकारी मालपुरा को ज्ञापन दिया, ओर सभी शिक्षकों ने छुट्टियों में की गई कटौतियों पर अपनी नाराजगी जताकर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में 7 मार्च को शिक्षकों ने कार्यक्षेत्र पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था, अगर शिक्षामंत्री ने ये आदेश वापस नहीं लिया तो आगामी 20अप्रैल को जिला स्तर पर और 18 मई 26 को शिक्षामंत्री के विधान सभा क्षेत्र रामगंज मंडी कोटा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन जिला अध्यक्ष धन सिंह राजावत, ब्लॉक अध्यक्ष मदन बलाई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजकुमार शास्त्री, संरक्षक किशन बैरवा, महामंत्री, हीरा लाल, सदस्य, गोपाल सिंह, भंवर सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, इरफान मोहम्मद, मदन लाल सैनी अंकलेश चारण, कमल चौधरी, एवं ब्लॉक कार्यकारणी आदि ने भाग लिया।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने