अवकाशों में कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सौंपा ज्ञापन


टोंक (सच्चा सागर)।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में विद्यालयों के अवकाशों में की गई कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम टोंक के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवकाश कटौती के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा एवं जिलाध्यक्ष धनसिंह राजावत के सान्निध्य में संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला मंत्री मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि ज्ञापन में विभाग द्वारा संस्था प्रधान के दो अधिकृत अवकाशों में से एक अवकाश समाप्त कर दिया गया है तथा ग्रीष्मावकाश में भी 10 दिन की कटौती की गई है को शिक्षकों ने इसे अव्यावहारिक एवं अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि इस निर्णय से शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। संघ ने मांग रखी कि संस्था प्रधान के अधिकृत अवकाश पुन: दो दिन किए जाएं और ग्रीष्मावकाश में की गई 10 दिन की कटौती को समाप्त किया जाए। यदि विभाग कटौती को यथावत रखता है, तो इसके बदले शिक्षकों को 10 दिन का उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 3 अप्रैल 2026 को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। पहले चरण में 7 अप्रैल को शिक्षकों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया तथा दूसरे चरण में उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। अब तीसरे चरण में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुन: ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो चौथे चरण में 18 मई 2026 को शिक्षामंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी (कोटा) में सांकेतिक विरोध स्वरूप विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा, जिलाध्यक्ष धनसिंह राजावत, जिला मंत्री मुकेश कुमार मीणा, संगठन मंत्री रमेश कुमार मीणा, जिला कोषाध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, मोलेश कुमार मीणा, केदार राम कुम्हार, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा, सभा अध्यक्ष महेंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पीपलू मोरपाल गुर्जर, राकेश कुमार नामा, दिनकर विजयवर्गीय, मो. इरफान, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।               


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने