भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर शहर मण्डल की बैठक कल

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। आगामी 27 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जिला मुख्यालय टोंक में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के कार्यक्रम को लेकर भाजपा शहर मण्डल की बैठक रविवार सुबह 8.30 बजे स्टेट बैंक के सामने अम्बेडकर भवन में आयोजित की जाएगी। शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत ने बताया कि मालपुरा-टोड़ारायसिंह विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में अधिक से अधिक संख्या में चलने के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में सभी भाजपा जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पदाधिकारी सभी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने