विकसित भारत 2047 के तहत पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित


विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। विकसित भारत 2047 के अंतर्गत आकांक्षा को लेकर उपखण्ड की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपखण्ड की पंचायतों के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में विकसित भारत 2047 के अंतर्गत आकांक्षा के तहत विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार रिण्डलिया रामपुरा पंचायत के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में विकसित भारत अभियान में आकांक्षा को लेकर शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कनिष्ठ सहायक बनवारी लाल जाट ने बताया कि ग्राम सभा विकसित भारत 2047 लक्ष्य को लेकर आयोजित की गई। जिसमें आकांक्षा के तहत विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के गांव और ढ़ाणियों में सडक़, नाली निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन अभियान में कचरा डिपो, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पानी तथा जन सुविधाओं सहित अन्य कार्यों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिशन 2047 में गांवों में भी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। इस दौरान प्रशासक सीताराम बैरवा, कनिष्ठ लिपिक बनवारी लाल जाट, पटवारी मनराज चौधरी, कृषि पर्यवेक्षक रमेश चंद्र शर्मा, पशु कंपाउंडर राकेश चौधरी, एएनएम नीतू जलुथुरिया, पंचायत शिक्षक बाबूलाल मीणा, ग्राम रक्षक रामदयाल बैरवा, दिनेश प्रजापत सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने