भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी विशाल शोभायात्रा

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा रविवार को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव तथा विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कस्बे में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।  परशुराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौबे ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर बाद 4 बजे सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर दादाबाड़ी से रवाना हो कर मुख्य बाजार होते हुए महलों के चौक स्थित गणेश सामुदायिक भवन पहुंचेगी। जहां महाआरती पश्चात महाप्रसादी पंगत प्रसादी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी होंगे तथा अध्यक्षता निवर्तमान पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी करेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथियों में कृषि मंत्री चैयरमेन महावीर धाकड़, पूर्व डीआर रामचंद्र गुर्जर तथा तहसीलदार राहुल पारीक होंगे।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने