भगवान परशुराम जयंती पर पंच महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे के पंच महादेव मंदिर गौतम आश्रम में समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से महा पराक्रमी योद्धा भगवान परशुराम जयंती की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर महा आरती की गई। आचार्य पंडित अरविंद पाराशर और पं बद्री नारायण शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। पूजा-अर्चना पश्चात भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बताया गया कि पौराणिक कथाओं में वर्णित कैसे भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन किया। महाआरती पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहें। वहीं आगामी 26 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर से निकाली जाएगी जो महलों के चौक में स्थित सामुदायिक भवन में पहुंचेंगी, जहां महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने